Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रभारी मंत्री द्वारा मेधावियों को किया गया सम्मानित, जनप्रतिनीधिगणों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: जनपद और राजकीय विद्यालयों के टॉपर्स का सम्मान, प्रभारी मंत्री ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बलरामपुर।माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री राकेश सचान मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में जनपद की मुख्य मेरिट सूची में प्रथम पांच स्थान बनाने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।हाईस्कूल कक्षा 10 भारतीय विद्यालय आई.सी. उतरौला के अंशुमान गुप्ता ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।स्कॉलर्स एकेडमी आई.सी. उतरौला के अनुभव मिश्रा और अरुण कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही सौरभ वर्मा बलरामपुर मॉडर्न आई.सी ने तृतीय, आयुष कसौधन आर.जे.वी.आई.सी. गौरा चौराहा ने चतुर्थ और वंदना वर्मा हनुमान प्रसाद वर्मा यू.एम.वी. रेहरा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।​इण्टरमीडिएट कक्षा 12 बलरामपुर सिटी एम.आई.सी. की भावना यादव ने जनपद की सूची में प्रथम स्थान हासिल किया। अमर जीत राम तीरथ कन्या आई.सी. गौर दूसरे, मोहम्मद रेहान एच.आर.ए.आई.सी. उतरौला तीसरे, धर्मेन्द्र ए.जी. हाशमी आई.सी. सादुल्लाहनगर चौथे और नैन्सी त्रिपाठी स्कॉलर्स एकेडमी आई.सी. उतरौला पांचवें स्थान पर रहीं।साथ ही, राजकीय विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल से पवन कुमार वर्मा, कोमल यादव, अंशिका जायसवाल, अभय गुप्ता व मैना तथा इण्टरमीडिएट से मंजीत कुमार, सोनल पाण्डेय, मरियम, रोशनी देवी, मनोरखा व अतुल शामिल रहे।इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम,विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेंद्र कुमार सिंह शैलू एवं जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ,जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।प्रभारी मंत्री ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.