Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सीवर धंसा, लोड ट्रक फंसा: ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ा खतरा

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

अयोध्या। शहर के मकबरा स्थित गणेश नगर इलाके में सीवर पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में खोदे गए गड्ढों को मानक के अनुसार भरने के बजाय केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। हल्की बारिश के बाद एक लोड ट्रक अचानक सड़क धंसने से सीवर गड्ढे में जा फंसा। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है। गड्ढों को ठीक से बंद न करने के कारण बारिश में मिट्टी धंस जाती है और सड़क कमजोर हो जाती है। इससे बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।निवासियों का कहना है कि पूरे शहर में इसी तरह से सीवर लाइन का काम किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.