Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सपा पार्टी ने विधानसभा उतरौला में आईटी सेल का किया गठन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर। आज दिनांक 3.05.2026 । राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश सचिव सपा शत्रोहन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा उतरौला के रेहरा बाजार में आईटी सेल का गठन किया गया जिसमें उपस्थित आईटी सेल कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के बारे में बताया गया और आईटी सेल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार देते हुए शपथ दिलाई गई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषणा किए जा रहे नीतियों को जन जन तक पहुंचने का कार्य करे और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया जाए जिससे 2027 में उन्हें पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। शत्रोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनकर हर सम्भव मदद करने की कोशिश कर रहा हूं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीतियों को विधानसभा उतरौला के देवतुल्य जनता के बीच पहुंचने का कार्य कर रहा हूं। उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने शत्रोहन प्रसाद वर्मा के ऐसे कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा और क्षेत्र में जा जाकर क्षेत्र वासियों को सपा पार्टी के नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.