शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय भुगतान एवं सम्मान कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुआ आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।शिक्षामित्रों के योगदान को सम्मान देने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह-2026 का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर से किया गया।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद बलरामपुर में कलेक्ट्रेट प्रांगण में देखा गया।जनपद में लाइव प्रसारण के उपरांत शिक्षामित्र सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, माननीय विधायक सदर पल्टूराम, माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया तथा बढ़े हुए मानदेय ₹18,000 का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्र केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।विधायक सदर पल्टूराम ने कहा कि शिक्षामित्र बच्चों के भविष्य निर्माण में महती भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है और उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षक के साथ-साथ समाज में जागरूक प्रहरी की भूमिका भी निभाते हैं।विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र गांव, समाज और देश की नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके समर्पण और मेहनत से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिल रही है, जो आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षामित्र भाई-बहन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित