Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

फरियादियों की शिकायतें सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बलरामपुर।जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर तथा थाना देहात में फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।इस दौरान अधिकारियों ने थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।थाना समाधान दिवस पर राजस्व, पुलिस तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.