-जनगणना अभियान को जनपद में मिला व्यापक जनसहभागिता
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सरकारी कार्यालयों, कलेक्ट्रेट एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पोर्टल पर स्वयं दर्ज की जानकारी
जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से स्व-जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की
बलरामपुर।भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना अभियान के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए।जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व-जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान को गति प्रदान की गई।कलेक्ट्रेट परिसर में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व-जनगणना प्रक्रिया में भाग लेते हुए ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज की गई। इस दौरान कार्मिकों को स्व-जनगणना प्रक्रिया, पोर्टल संचालन एवं आवश्यक विवरणों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।इसी क्रम में जनपद पुलिस विभाग द्वारा भी सभी थाना परिसरों में स्व-जनगणना अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा स्व-जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की गई तथा अन्य कर्मचारियों को भी इसके प्रति जागरूक किया गया। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को भी जनगणना में सही जानकारी उपलब्ध कराने एवं स्व-जनगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के नियोजन एवं नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी नागरिक स्व-जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज करें।उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-जनगणना प्रक्रिया से जुड़ सकें। जनपद प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।