Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हत्या की घटना के 04 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

आलाकत्ल चेनस्पाकेट लगा एक लोहे का राड तथा 02 अदद लकड़ी का डंडा बरामद

बलरामपुर।दिनांक-14.05.2026 को वादिनी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी तेज बहादुर निवासिनी परशुरामपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रा0पत्र दिया कि वादिनी के पति तेज बहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय मुरारी यादव द्वारा ग्राम गोल्हीपुर काली मंदिर के पास जयकरन पुत्र स्वर्गीय बाबूराम के लड़के श्याम कुमार की शादी का मउर सेरवाने के दौरान महिलाओं के मध्य आपसी विवाद में बीच बराव कराने लगे तो उसी समय रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप, रिंकू पुत्र जटाशंकर निवासी गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर,जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप,हजारी पुत्र बाबूराम निवासी गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा वादिनी के पति को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया गया जिन्हे दवा इलाज हेतु सी0एच0सी0 सादुल्लानगर ले जाया गया जहां गंभीर चोट के कारण गोण्डा रिफर कर दिया गया । जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज के दौरान वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के संबंध में दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा – 191(2), 3(5), 352,351(3),103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.05.2026 को थाना सादुल्लानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 191(2), 3(5) 352, 351(3), 103(1) बी0एन0एस से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप,रिंकू पुत्र जटाशंकर निवासी गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर,जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप,हजारी पुत्र बाबूराम निवासी गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर मथुरा से मनकापुर जाने वाले सड़क मार्ग से अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों को विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त रिंकू ने बताया कि जयकरन के लड़के के शादी का मउर सेरवाने के कार्यक्रम के दौरान तेज बहादुर यादव व जयकरन के परिवार की महिलाओं में आपसी विवाद हो गया था जिसमें तेज बहादुर बीच बराव करा रहे थे तभी मैने तेज बहादुर यादव के सर पर चेन स्पाकेट लगे लोहे की राड से मार दिया था तथा अन्य साथियों हजारी, रामदास, जयकरन ने लाठी डण्डे से तेज बहादुर यादव को मारा था जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया तो हमलोग डर कर वहाँ से भाग गये । हम लोगों ने घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व लाठी डण्डा को गोल्हीपुर बगीचे मे स्थित झाड़ियो मे छिपा दिया था । बाद में पता चला कि तेजबहादुर की दवा इलाज के दौरान मुत्यु हो गयी है तो हम लोग आपस में संपर्क कर आज लखनऊ भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.