Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ अनुदेशकों के बढ़े मानदेय पर सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना गया

बलरामपुर।प्रदेश सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि किए जाने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शासन द्वारा 01 अप्रैल 2026 से अनुदेशकों का मानदेय ₹9,000 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह किए जाने के निर्णय पर अनुदेशकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सजीव प्रसारण सुना गया।इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम,विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में की गई वृद्धि उनके परिश्रम, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इससे अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा तथा विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर, विधायक तुलसीपुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अनुदेशकों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, अनुदेशकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.