डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश
खराब ग्रेड वाले विभागों के अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार
नबलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान जिन विभागों की ग्रेड/ रैंकिंग खराब पाई गई, उनके अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी ।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सभी विभाग समय से सही एवं अद्यतन डेटा फीड करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं विभागों द्वारा फीड किए जा रहे डेटा की नियमित समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की गलत अथवा लंबित प्रविष्टि पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आगामी माह की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन बिंदुओं पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है, उन पर विशेष फोकस करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय एवं सतत मॉनिटरिंग से जनपद की रैंकिंग में सकारात्मक सुधार लाया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।