Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बलरामपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किए जाने, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक पोषण सेवाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने तथा फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने पोषण अभियान की प्रगति, विभागीय समन्वय एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में कुपोषण की रोकथाम, बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य सुधार तथा पोषण सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को पोषण अभियान से जोड़ा जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.