पुलिस ने 01वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रेहरा बाजार, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे आज दिनांक 24.05.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 154/2025 धारा 137(2)/61(1) बीएनएस व धारा 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रीधर पुत्र रामसिह निवासी ग्राम सीरपुरवा सरसवा जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार न्यायालय रवाना किया गया।
