Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गो आश्रय स्थलों पर गर्मी से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम एवं पंचायतीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं वीबीजीरामजी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की विशेष समीक्षा करते हुए वर्तमान गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त पेयजल, हरे चारे, छायादार स्थान एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थलों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण करते रहें।पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, पेयजल, सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर जनसुविधाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु निरंतर निगरानी रखी जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से आवास उपलब्ध कराए जाने तथा निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने तथा नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनेरगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.