Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

साइबर फ्रॉड के तीस हजार रूपये पीड़ित के खाते में कराए गये वापस

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर।जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम छितलूपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना सादुल्लानगर पर प्रार्थना दिया गया कि दिनांक 13.04.2026 को लकड़ी की खरीददारी के संबंध में किसी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर सतीश द्वारा तीस हजार रूपये की धनराशि भेज दी गई थी। धनराशि प्राप्त करने के उपरांत उक्त व्यक्ति द्वारा न तो लकड़ी (माल) उपलब्ध कराई गई और न ही धनराशि वापस की गई। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई जिसकी शिकायत संख्या 23104260071576 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना सादुल्लानगर एवं संबंधित बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीस हजार रूपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया। तथा साइबर हेल्पडेस्क थाना सादुल्लानगर द्वारा शिकायत के प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई तीस हजार रूपये की धनराशि को आरोपी के बैंक खातों में जो होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत तीस हजार की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सादुल्ला नगर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।थानाध्यक्ष सादुल्लानगर एवं साइबर सेल की टीम की आमजन से अपील करती है किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.