Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एफडी पर लोन कर 1980000/रुपये का गबन करने वाले बैंक मैनेजर गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।दिनांक 23.12.2025 को वादी जनार्दन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी ग्राम नया नगर बिशुनपुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी ने अपनी जमीन बेचकर 2200000/- (बाइस लाख) इंडियन बैंक शाखा चमरूपुर महदेईयां ब्रांच के खाता संख्या 50323009798 में जमा किया गया था। उक्त बैंक के पूर्व मैनेजर दिनेश कुमार पासवान एवं उनके असिस्टेंट मैनेजर निखिल कुमार पासवान द्वारा मुझे जोर देकर रुपया 2200000/-रु0 की एफडी करवा दी गई तथा मेरी बिना जानकारी के मेरे द्वारा जमा किए गए धनराशि रुपया 2200000/- की एफडी पर बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक बैंक प्रबंधक निखिल कुमार के द्वारा सांठ-गांठ करके मेरे एफडी पर रुपया 1980000/-रु0 का लोन स्वीकृत कर दिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच की गयी तो घटना सत्य पायी गयी । जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 316(5),318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।उक्त के क्रम में दिनांक 30.05.2026 को असिस्टेन्ट ब्रान्च मैनैजर निखिल कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा श्रीदत्तगंज क्षेत्रांतर्गत हुई गबन की घटना में नामित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला थाना श्रीदत्तगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.06.26 को थाना श्रीदत्तगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 316(5),318(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दिनेश कुमार पासवान उम्र 34 वर्ष पुत्र रामसागर पासवान निवासी ग्राम मुरतनवा परमेश्वरपुर थाना चिलुवाताल जनपद गोरखपुर को चिलुआताल जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि सादर निवेदन है कि मैने अपन सह प्रबंधक के साथ मिलकर बैंक का टारगेट पूरा करने के उद्देश्य से खाताधारक जनार्दन सिंह को जोर दबाव देकर जमा धनराशि 22,00,000 की एफडी की गई एवं खाताधारक की जानकारी के बिना ही एफडी के 90% धनराशि रुपया 19,80,000 का लोन कर खाताधारक के खाते में जमा किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.