विधायक राम प्रताप वर्मा के काफी समझाने पर मृतक के परिजनों ने लिया तीन लाख रुपये का चेक
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर। ग्राम अहिरौला के निवासी मृतक धनराज मौर्या की मृत्यु के बाद मुख्य मंत्री आर्थिक सहायता का चेक लेकर पहुंचे जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को मृतक के परिजनों का आक्रोश का सामना करना पड़ा।पीड़ित परिवार दोषियों के विरुद्ध बुल्डोजर की कार्यवाही की मांगकरते हुए आर्थिक सहायता तीन लाख रूपये का चेक लेने से इंकार कर दिया।विधायक राम प्रताप वर्मा के कथिक प्रयास से करने पर व हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन पर चेक लिया। शनिवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी बलरा मपुर व पुलिस अधीक्ष क बलरामपुर के साथ क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा अहिरौला ग्राम में पहुंचे और तीन लाख रुपए का चेक पीड़ित परिवार को देने लगे, पीड़ित परिवार व आक्रोशित ग्रामीणों ने चेक लेने से इंकार कर दिया। ग्रामीणो नाराज गी थी कि घटना के बारह दिन बाद पहुंचे जिलाधिकारी से परिज नों ने बताया कि कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।चेक लेने से इंकार करने के बाद प्रशासन के पसीने छूट ने लगे।क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा के काफी समझाने पर परिजन चेक लेने के लिए तैयार हो गए।परिजनों का आक्रोश यह भी रहा कि तुलसी पुर मुखमंत्री के प्रवास के दौरान परिजनों से मुलाकात नहीं किया।ग्रामीणों ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्य वाही व मकान पर बुल्डोजर की कार्यवाही की मांग के साथ धनरा ज मौर्य के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग कर प्रदर्शन भी किया गया।विदित हो कि मामले में आरोपियों के कब्जे से पिपरा राम में करोड़ रुपए की भूमि पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने खाली करा या गया ।उपजिलाधि कारी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि नवीन परती की भूमि को कब्जे से मुक्त करा ई गई है। शीघ्र ही उस पर चौकी बनाने का प्रस्ताव किया जाएगा। मौके पर तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप, कानूनगो वीरेन्द्र भट्ट रमेश सिंह मेला राम वर्मा,जसवन्त वर्मा,सुधीर कुमार श्रीवास्तव,देवानन्द मौर्य,राम वृक्ष ,किशोर कुमार मौर्या के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।