Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकास व्यवस्थाओं सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.