पुलिस टीम ने दहेज हत्या के 02 वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 07.06.2026 को वादी निवासी हियातुल्लाह ग्राम संग्रामपुर थाना गैंसडी जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी की लड़की की शादी 5 वर्ष पूर्व ग्राम मठवा कोहरगड्डी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर मे विपक्षी अब्दुल कलीम पुत्र अब्दुल वहाब के साथ किया था जिसके 2 बच्चे है । विपक्षीगण अतिरिक्त दहेज के लिये गाली देकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करते रहे, दहेज में नगदी पांच लाख रुपये की मांग करते रहे, जब मेरी बेटी ने कहा कि मेरे माता पिता गरीब हैं, रुपये नहीं दे पायेंगे तो मेरी लड़की को विपक्षीगण दिनांक 05.6.2026 को सुबह गाली देकर विधिवत मारे पीटे तथा गला घोटकर हत्या करने के सम्बन्ध में वादी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 80(2),85,352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में मय टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक- 11.06.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -87/2026 धारा 80(2),85,352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वाछिंत 02 अभियुक्त अब्दुल कलीम पुत्र अब्दुल वहाब,अब्दुल वहाब पुत्र स्व0 जंगबहादुर निवासीगण ग्राम मठवा मोतीपुर सेमरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को विशुनपुर टनटनवा ओवर व्रिज के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।