Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार (बलरामपुर)चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की उपलब्धियां बताई ।
विकास खण्ड रेहराबाजार के ग्राम पंचायत बूधीपुर स्थित देवी मंदिर पांडे बाजार में एक भव्य चौपाल एवं रात्रि प्रवास के साथ लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि भारत नरेश सिंह उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि पंकज सिंह चौहान ने कहा कि योगी के नेतृत्व में 9 वर्ष सरकार व मोदी जी की नेतृत्व में 12 वर्ष की सरकार ने भय मुक्त भ्रष्टाचार मुक्ति सरकार दिया जिससे अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग ग ए ऐही एक मात्र पार्टी की सरकार गरीबों दलितों पिछड़ो की हितैषी है।आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर रमेश चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, प्रधान ओमप्रकाश जायसवाल, धर्म प्रकाश चौहान, राजेश कुमार, झिनकन, अवनीश सिंह, मनोज कुमार, रोहित, गंगाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।देर रात तक चली चौपाल में ग्रामीणों ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की तथा सामूहिक रूप से लिट्टी-चोखा का भोजन कर सांस्कृतिक सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.