केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
ब्लॉक सभागार उतरौला में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक रामप्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया
उतरौला,बलरामपुर। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उनका लाभ लेने की अपील की।शिविर के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया तथा धात्री माताओं को पुष्टाहार किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्त, मंडल महामंत्री आनंद दद्दन त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, कर्मचारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।