आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार की लगात से 140 परियाजनाओं का हुआ शिलान्यास
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।नगर के विकास को नई गति देते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैंस ने बताया कि 15वें वित्त आयोग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के तहत विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।प्रमुख कार्यों में विश्रामालय निर्माण, हवनकुंड व सीसी निर्माण, विभिन्न घाटों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों पर बेंच एवं पेयजल कियोस्क की स्थापना तथा रानी तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में उपवन निर्माण शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन योजनाओं से नगर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, स्वच्छता एवं सौंदर्य में वृद्धि होगी तथा बलरामपुर को एक आदर्श एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य को बल मिलेगा।