Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

टुल्लू पम्प में करंट उतरने से 56 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 57;

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर। विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम सभा देवारी खेरा के मजरा बनहन डीह में नल में लगे टुल्लू पम्प में करंट उतरने से 56 वर्षीय वृद्ध गंगाराम पुत्र बुधई की विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि निर्माणधीन मकान का निर्माण किया जा रहा था उसी दौरान काम पर लगे मजदूरों ने पानी की आवश्यकता के लिए वृद्ध से कहा घर के सामने नल में लगे टुल्लू पम्प को जैसे छुआ तभी उसमें अचानक करंट प्रवाहित हो गया और टिल्लू पंप पर गिर कर चिपक गए। जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी या अर्थिंग की समस्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि अचानक हाई बोल्टेज के आने से यह हादसा हुआ है जिससे गांव में भी कई लोगों के कई विद्युत उपकरण जल गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गंगाराम पुत्र बुधई के तीन पुत्र है जिसमें सूरज 30, रिंकू 25, प्रेम 16 वर्ष और पत्नी चम्पा देवी 55 वर्ष को छोड़ गया है। घटना के मौके पर उनके पुत्रों को दूसरे प्रदेश में रहने को बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.