Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

घर में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 16.06.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराहियान के द्वारा दौराने रात्रि गस्त थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0077/2026 धारा 305(A)/331(4) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्तगण कृष्ण चन्द्र सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी निवासी नरहरिया थाना व जिला बस्ती उम्र करीव 28 वर्ष 2- सूरज सोनी पुत्र घनश्याम सोनी निवासी अल्लीपुर थाना खोंडारे जिला गोण्डा गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा शमशाद अहमद पुत्र बदीउज्जमा निवासी ग्राम अहिरौला थाना कोतवाली उतरौला जिला बलरामपुर के घर ग्राम लालगंज अन्जुमन मोहम्मदी मदरसा अरबी मदरसा के पास कस्बा उतरौला मे घुसकर लोहे के गेट व गेट के बेलन को तोडकर अन्दर कार पार्किंग में गए दो आदमी दिखाई दिये जिसमें से एक आदमी हाथ में सिलिंडर उठाकर पकड़ा था। वादी मुकदमा व उनके साथी को देखकर गैस सिलिंडर को लेकर भागने लगे और वाउन्ड्री वाल से कूदकर भागने का प्रयास किये जिसमें अभियुक्त सूरज सोनी उपरोक्त भागने में सफल रहा तथा अभियुक्त कृष्ण चन्द्र सोनी उपरोक्त को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.