Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

डीएम ने लाभार्थियों को वितरित किए घरौनी, संक्रमणीय भूमि प्रमाण पत्र एवं आवासीय भूमि पट्टे

बलरामपुर।जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में तहसील उतरौला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर विवाद का समाधान कराए, जिससे विवादों का स्थायी एवं प्रभावी निस्तारण हो सके। उन्होंने अधिक भूमि विवाद वाले ग्रामों में विशेष चौपाल आयोजित कर समस्याओं के समाधान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।समाधान दिवस के अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया।जिलाधिकारी द्वारा ग्राम रमवापुर कला के 05 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम बंजरिया एवं टेढ़वा चुहचुहिया के 05 लाभार्थियों को असंक्रमणीय भूमि से संक्रमणीय भूमि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही ग्राम शाहपुर इटई एवं मुजहनी के 05 लाभार्थियों को आवासीय भूमि पट्टा आवंटित किया गया तथा कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत परिवार को 04 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा कुपोषित बच्चों के परिवारजनों को पोषण पोटली वितरित कर उन्हें बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उतरौला, क्षेत्राधिकारी उतरौला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.