संदिग्ध परिस्थिति में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। जनपद के थाना रामनगर क्षेत्र स्थित कटियारा गांव में सोमवार को घर के कमरे में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला शव। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जीतेंद्र चौहान पुत्र कीढी लाल ग्राम कटियारा निवासी 21 वर्ष के रूप में हुई है परिजनों का आरोप है कि युवक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका युवती के परिजन विरोध कर रहे थे। रामनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हुई है प्रथम दृष्टया युवक पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग में था शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।