Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट  – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 29.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहन निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की समीक्षा की गई। साथ ही साइबर सेल से संबंधित अभिलेखों एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के नियमित संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्रभावी एवं संवेदनशील ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.