नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से 4.70 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बहराइच
बहराइच। जनपद में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूपईडीहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन रोड स्थित पतंजलि स्टोर एवं आदर्श आयुर्वेदिक औषधि पसल पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक आदित्य कुमार मिश्रा पुत्र कृपा राम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।ड्रग इंस्पेक्टर बहराइच विनय कृष्णा यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकान से 2,349 बोतल (100 एमएल) कोडीन सिरप, 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल, 509 अल्प्राज़ोलम टैबलेट तथा 698 नाइट्राज़ेपाम टैबलेट बरामद की गईं। अन्य दवाओं के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं, जबकि शेष दवाओं को सीज कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम एवं बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत थाना रूपईडीहा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्णा यादव ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इनके वितरण नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।