Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूकता के लिए निकली वाहन रैली

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी, लोगों से स्वच्छता अपनाकर संचारी रोगों से बचाव की अपील

बलरामपुर।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ किया गया। रैली को जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।वाहन रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.