Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा का प्रथम दिवस सकुशल संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) आज जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण सुचिता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।जनपद में कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की गई तथा उड़नदस्तों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया।प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र एम.एल.के. डिग्री कॉलेज आर्ट फैकल्टी केंद्र पर 599 में से 545 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 54 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज कॉमर्स फैकल्टी केंद्र पर 480 में से 399 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 81 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज साइंस फैकल्टी केंद्र पर 384 में से 348 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 36 अनुपस्थित रहे।
केपरीक्षा केंद्र एम.पी.पी. इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 में से 341 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 43 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र बी.ए.वी. इंटर कॉलेज, भगवतीगंज केंद्र पर 288 में से 255 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 33 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 240 में से 218 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 22 अनुपस्थित रहे।प्रथम पाली में कुल 2,375 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,106 उपस्थित एवं 269 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र एम.एल.के. पी जी कॉलेज आर्ट फैकल्टी केंद्र पर 599 में से 534 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 65 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र एम.एल.के. पी जी कॉलेज कॉमर्स फैकल्टी केंद्र पर 480 में से 412 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 68 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र एम.एल.के. पी जी कॉलेज साइंस फैकल्टी केंद्र पर 384 में से 346 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 38 अनुपस्थित पाए गए।परीक्षा केंद्र एम.पी.पी. इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 में से 346 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 38 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र बी.ए.वी. इंटर कॉलेज केंद्र पर 288 में से 252 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 36 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 240 में से 213 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 27 अनुपस्थित दर्ज किए गए।द्वितीय पाली में कुल 2,375 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,103 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 272 अनुपस्थित रहे।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया को शासन की मंशा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.