Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विकास आपके द्वार के तहत एक दिन में 1,394 ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 03 जुलाई 2026
जनपद बलरामपुर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित “विकास आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों एवं विकास रथ के माध्यम से 1,394 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को उनके गांव में ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।अभियान के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड, आभा (ABHA) कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, परिवार आईडी, किसान रजिस्ट्री, पीएम किसान ई-केवाईसी, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ई-श्रम एवं श्रमिक पंजीकरण, बैंक खाता खोलने सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन विकास खंडवार लाभार्थियों की संख्या गैंसडीं – 309
तुलसीपुर – 284
बलरामपुर – 236
रेहरा बाजार – 156
पचपेड़वा – 129
श्रीदत्तगंज – 96
गैण्डास बुजुर्ग – 84
हर्रैया सतघरवा – 54
उतरौला – 46 रही एवं लाभ प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.