33 केवी विद्युत लाइन का 417kg तार चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 से ₹2.50 लाख का तार बरामद
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थाना श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में आज दिनांक 06.07.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विजयभान पुत्र शिवराज, निवासी ग्राम बहेड़वा मलारी, जनपद गोंडा, उम्र लगभग 35 वर्ष, को उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव मय टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय, उतरौला भेजा गया।