स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली गईं जागरूकता रैलियां
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।जनपद में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा जनसामान्य को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण,दस्तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।इसी क्रम में विकास खंड पचपेड़वा में कम्पोजिट विद्यालय औरहवा , उच्च प्राथमिक विद्यालय अचकवापुर , कंपोजिट विद्यालय कोहरगड्डी द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों एवं ग्रामीणों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से समाज को शिक्षित एवं जागरूक बनाने का संदेश दिया।वहीं विकास खंड रेहरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ भानपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, घर एवं आसपास पानी का ठहराव न होने देने, मच्छरों से बचाव, नियमित साफ-सफाई तथा संचारी रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।विकास खंड गैंसडी में प्राथमिक विद्यालय सोनगढ़ा , कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर कला में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित की गई।विकास खंड रेहरा बाजार कम्पोजिट विद्यालय मुबारकपुर , किरतापुर , खम्हरिया में संचारी रोग दस्तक अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया।इसी प्रकार विकास खंड गैंडास बुजुर्ग में प्राथमिक विद्यालय पिरैला माफी में स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की संयुक्त जागरूकता रैली आयोजित की गई।विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया तथा लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य दोनों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें, उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता संबंधी उपायों को अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विद्यालयों द्वारा इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है।