चोरी के इंजन पम्पसेट और अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी के इंजन पम्पसेट और अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
संजीव गुप्ता मिलक(रामपुर)।थाना मिलक पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का इंजन पम्पसेट, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। 10 जुलाई 2026 को तड़के करीब 03:05 बजे पुलिस टीम ने बेहटा से भैसोड़ी रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को दबोचा।
चोरी के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
दरअसल, ग्राम बेहटा निवासी जवर सिंह पुत्र मनोहरलाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती 8 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनका इंजन पम्पसेट चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना मिलक में मु0अ0सं0 223/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था,
घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बेहटा के रहने वाले अलाउद्दीन (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र साबिर शाह को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी और छानबीन के दौरान आरोपी के पास से चोरी का पम्पसेट और अवैध असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।