Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।वादी आस मोहम्मद पुत्र जानकरून निवासी ग्राम मधपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनकी बहन का विवाह 11 जून 2019 को हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज को लगातार मारपीट, प्रताड़ना एवं दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाता था। दिनांक 07 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि उनकी बहन की मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उसका शव घर के अंदर मिला। वादी ने पति एवं अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 288/2026, धारा 85/103(1) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 11.07.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पुलिस पर पंजीकृत मु0अ0सं0 288/2026, धारा 85/103(1) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मामूर पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बल्दीडीह रघवापुर स्थित उनके घर से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए दो नामजद अभियुक्तों अफसर पुत्र मैनुद्दीन, निवासी ग्राम बल्दीडीह रघवापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर,सद्दाम पुत्र मैनुद्दीन, निवासी ग्राम बल्दीडीह रघवापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त अफसर अली ने बताया कि उसकी शादी लगभग 07 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके अनुसार विवाह के समय ससुराल पक्ष द्वारा चार पहिया वाहन देने का आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वह, उसके दोनों भाई तथा उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अभियुक्त ने अपनी पत्नी से पुनः वाहन की मांग को लेकर मायके वालों से बात करने के लिए कहा, जिस पर पत्नी द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद, अभियुक्त के अनुसार, उसने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर अपने नए मकान में पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को पुराने घर के पास चारपाई पर रख दिया ताकि गांव वाले यह न जान पावें कि इसकी हत्या हुई है और हम लोगो ने घटना सामान्य मृत्यु का आभास कराने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.