Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राधेश्याम वर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, संगठन और जनसेवा पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी के भावी प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) बलरामपुर के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने शनिवार को लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा, प्रदेश के विकास तथा आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।उतरौला से भाजपा के भावी प्रत्याशी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सहज, सरल और कार्यकर्ता-केंद्रित व्यक्तित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। सात बार सांसद रह चुके पंकज चौधरी संगठनात्मक अनुभव, सादगी और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक पहचान रखते हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊर्जा देने में जुटे हैं। राधेश्याम वर्मा लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।आरएसवी हॉस्पिटल उतरौला के माध्यम से नियमित निःशुल्क ओपीडी सेवा शिविर आयोजित कराकर वे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही वे निरंतर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के प्रयासों में जुटे रहते हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मुलाकात के उपरांत राधेश्याम वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन जनसेवा और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की सेवा, सुशासन और विकास की विचारधारा को लेकर वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.