Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भागने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता हुई बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

ललिया, बलरामपुर।दिनांक 12.07.2026 को थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादिनी श्रीमती निवासी थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी कृष्णा उर्फ दुल्ले पुत्र कोयले निवासी ग्राम मथुरा कला थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 13.07.2026 को थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त कृष्णा उर्फ दुल्ले पुत्र कोयले निवासी ग्राम मथुरा कला थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपहृता को महिला पुलिस की सुरक्षा में सुपुर्दगी देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.