Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ग़ैर इरादतन हत्या करने वाली 03 अभियुक्ता गिरफ्तार

रिपोर्ट  – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी कर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 105 BNS से सम्बन्धित 03 अभियुक्ता श्यामकला पत्नी शेषराम , अनीता पत्नी प्रभुनाथ,मनीषा देवी पुत्री शेषराम निवासीगण ग्राम खम्हरिया आलादाद थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को आज दिनांक 16.07.2026  को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.