डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल संसद का गठन: शिक्षा के साथ नेतृत्व, अनुशासन एवं प्रशासनिक क्षमता विकसित करने की अनूठी पहल
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर। अंग्रेजी माध्यम डिवाइन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, आत्मविश्वासी एवं नेतृत्व करने योग्य नागरिक के रूप में तैयार करना भी है।उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का प्रशासक, शिक्षक, वैज्ञानिक, चिकित्सक, न्यायाधीश एवं जनप्रतिनिधि बनेगा। इसलिए विद्यालय स्तर से ही बच्चों में नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन, सेवा-भाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया, ताकि विद्यार्थी अपने दायित्वों को समझें और उन्हें व्यवहारिक रूप से निभाने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर कृतिका दुबे को हेड गर्ल, ऋतिक को हेड बॉय, आरव शुक्ला को डिप्टी हेड बॉय तथा काव्या यादव को डिप्टी हेड गर्ल नियुक्त किया गया।
विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियाँ भी विद्यार्थियों को सौंपी गईं। आसनी अग्रहरी को डिसिप्लिन कैप्टन, रुद्रांश एवं वर्तिका को एकेडमिक कैप्टन, अनस एवं सृष्टि को स्पोर्ट्स कैप्टन, पंखुड़ी एवं दीपाली को कल्चरल कैप्टन, रागिनी एवं प्रांजल को असेंबली इंचार्ज, दिव्यांश एवं आरुषि को लाइब्रेरी मॉनिटर, धर्मेंद्र एवं अनन्या तिवारी को हेल्थ एंड हाइजीन विभाग, तथा आयांश एवं रितेश को आईटी मॉनिटर की जिम्मेदारी दी गई।
विद्यालय के चारों हाउसों के लिए भी हाउस कैप्टन नियुक्त किए गए। ट्रुथ हाउस के कैप्टन लकी एवं यश, फेथ हाउस के कैप्टन आराध्या एवं उज्ज्वल, होप हाउस के कैप्टन सक्षम सिंह एवं महिमा उपाध्याय, तथा यूनिटी हाउस के कैप्टन तनवीर एवं हेमा बनाए गए।
विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में अनुशासन एवं नेतृत्व को मजबूत करने के लिए क्लास मॉनिटर भी नियुक्त किए गए। कक्षा 8 में अथर्व एवं सांची गुप्ता, कक्षा 7 में कुणाल एवं श्रेष्ठ सहाय, कक्षा 6A में नियुक्ति एवं अंशुमान, कक्षा 6B में अनमोल एवं नैंसी कश्यप, कक्षा 5A में अग्रिम श्रीवास्तव एवं वेद दुबे, कक्षा 5B में सफल सिंह एवं याशिका, कक्षा 4A में युवराज कसेरा एवं आराध्या मिश्रा, कक्षा 4B में कैश एवं अनुष्का सिंह, कक्षा 4C में सूरज सिंह एवं रवि सिंह, कक्षा 3A में लहर सिंह एवं आयुष, कक्षा 3B में रेट शर्मा एवं अंश मोदी, तथा कक्षा 3C में आर्य को क्लास मॉनिटर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें निष्पक्षता, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि डिवाइन पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की रचनात्मक एवं व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थी केवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ही न करें, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल नेतृत्वकर्ता और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाल संसद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा-भाव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा उन्हें भविष्य के सक्षम नेतृत्व के लिए तैयार करेगी।