भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ इंटरनेशनल जादूगर ‘मिस्टर इंडिया’ का नाम, गोंडा का बढ़ा मान
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोंडा। जनपद गोंडा के लिए गर्व का क्षण तब आया जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया का नाम भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर जिले की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि गोंडा की प्रतिभाएं देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं।जादूगर मिस्टर इंडिया वर्षों से अपनी अद्भुत जादुई कला के माध्यम से भारत सहित अनेक देशों में हजारों सफल प्रस्तुतियां दे चुके हैं।मनोरंजन के साथ-साथ वे सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर भी अपने जादुई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाओं के लिए उन्हें पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने की उपलब्धि से गोंडा जिले में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों, कला प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, दर्शकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अपनी कला के माध्यम से देश का नाम रोशन करना और समाज को सकारात्मक संदेश देना है।”गोंडा का दबदबा कायम है, और जादूगर मिस्टर इंडिया की यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”