बलरामपुर पुलिस द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति ली गई शपथ
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के संबंध में दिया गया जागरुकता संदेश
बलरामपुर।अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को जल संचयन, संरक्षण एवं संवर्धन तथा जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी ली गई।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संदेश में बताया गया कि “भू-जल सप्ताह” का मुख्य उद्देश्य आमजन में जल संचयन, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भूजल स्तर में हो रही गिरावट को रोकना है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ तथा घरों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रेरित करने की अपील कर जल का मितव्ययी एवं जिम्मेदार उपयोग करने का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह व अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों को जल संचयन, संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जल संरक्षण की शपथ ली गई।