45 वर्षीय युवक का शव छत के छल्ले से लटका मिला, परिवार में शोक की लहर
रिपोर्ट – के के यादव
सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के बरौलिया गांव में मंगलवार को एक 45 वर्षीय युवक का शव छत के छल्ले से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र राम सागर (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब उनकी पत्नी खेत से घर लौटीं, तो उन्होंने पवन को रस्सी के सहारे छत के छल्ले से लटका देखा। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।ग्रामीणों ने बताया कि पवन की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिनसे उनका एक बेटा है जो बाहर रहता है। दूसरी शादी से पवन के दो बेटे और एक बेटी हैं। मृतक के चार बच्चे हैं – तीन बेटे और एक बेटी।कोतवाली बदोसराय प्रभारी राम अवतार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।