साइबर फ्रॉड के 15000 रुपये पीड़ित के खाते में कराए गये वापस
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।आवेदक शुभम कौशल पुत्र शेषराम कौशल निवासी सहदेईया श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 17/06/2026 को आवेदक के पास 15000 डेबिट अमाउंट का SMS आया था जिसकी जानकारी आवेदक को नहीं थी इस प्रकार उसके साथ साइबर धोखाधड़ी कर ली गयी थी ।इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33106260140951 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना श्रीदत्तगंज द्वारा संबंधित बैंकों की टीम से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 15000/- की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।साइबर हेल्पडेस्क थाना श्रीदत्तगंज द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 15000/- की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर जरिए कोर्ट ऑर्डर के सम्बंधित बैंको के नोडल से समन्वय स्थापित कर समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत रु 15000/- की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।