Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

उतरौला विधानसभा 293 के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शालीमार मैरिज हॉल उतरौला में संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शालीमार मैरिज हॉल उतरौला में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उतरौला विधानसभा 293 के सभी मंडलों से सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संगठन की मजबूती का परिचय दिया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा बहराइच के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित ने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह “राजा भैया” के प्रतिनिधि यू.पी. सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता, विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ है। विधान सभा उतरौला (293) मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सम्मेलन में सहभागिता की है, वह आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं मिशन 2027 की सफलता का मजबूत आधार बनेगी। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है।”उन्होंने सम्मेलन में सहभागिता करने वाले विधान सभा उतरौला मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.