Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महिला के साथ अपराध करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 08.06.26 को आवेदिका निवासिनी भगवतीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कि प्रार्थिनी के मोबाइल पर अलग अलग कई मोबाइल नंबरों से फोन व मैसेज कर प्रार्थिनी के एडिट अश्लील फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर प्रार्थिनी से 05 लाख रूपये की मांग करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 308(5), 351(3) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 30.07.2026 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 131/2026 धारा 308(5), 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रामजनम साहू पुत्र शिवनाथ साहू निवासी दुल्लापुर थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा को नहरबालागंज रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रामजनम साहू पुत्र शिवनाथ उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया। विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 75(2),79 बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.