Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

इंटरनेशनल जादूगर ‘मिस्टर इंडिया’ का ग्लोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज, 2020 में बने थे विश्व चैंपियन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

परसपुर (गोण्डा)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा के परसपुर क्षेत्र के ग्राम हरदिहा शपोर निवासी ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी अद्भुत जादू कला से विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका नाम ग्लोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।जादूगर मिस्टर इंडिया ने वर्ष 2020 में विश्व चैंपियन का खिताब जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी जादुई कला, मंच संचालन और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों ने देश-विदेश के दर्शकों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।जादूगर मिस्टर इंडिया वर्षों से अपनी कला के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उनकी प्रस्तुतियाँ मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती हैं।एक साधारण किसान परिवार से निकलकर विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गोण्डा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है।इस अवसर पर जादूगर मिस्टर इंडिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे भारत और उनके शुभचिंतकों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.