Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर ,पचपेड़वा।21वीं शताब्दी में भी बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर सामने आना चिंता का विषय है। पचपेड़वा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रेहरा में थारू जनजाति की छात्राओं के स्कूल छोड़कर अपने घर लौटने का वायरल वीडियो चर्चा में है। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई नहीं होने से परेशान छात्राएं थक-हारकर घर लौटने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं होंगे तो बेटियां पढ़ेंगी कैसे? ‘पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी’ का नारा तभी सार्थक होगा, जब बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। मामले की जिम्मेदार अधिकारियों से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.