Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एटीएम बदलकर टप्पेबाजी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, 19 कार्ड व 28,500 रुपये बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

अयोध्या। कोतवाली रुदौली पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड, 28,500 रुपये, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 7:35 बजे बिगनिया पुल से पहले दौदापुर गांव के पास आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित की पहचान फरजान पुत्र स्व. मोहम्मद उस्मान निवासी किशुनी, थाना शुकुल बाजार, अमेठी के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ कोतवाली रुदौली में मुकदमा अपराध संख्या 419/2026, धारा 318(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में शुकुल बाजार थाने में वर्ष 2024 का एक मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, चौकी प्रभारी किला उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष सरोज तथा कांस्टेबल अनिल कुमार और आयुष सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.