Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने मनाई सिल्वर जुबली, भूपेन्द्र सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद

रिपोर्ट – जितेन्द्र पटेल

बलरामपुर। रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की सिल्वर जुबली एवं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन शनिवार को कोयलावास भवन में किया गया। समारोह में क्लब की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को याद किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी वर्ष के लिए सेवा कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट एवं मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन मलय पाहवा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं मेजर डोनर रोटेरियन रंजीत सिंह, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर, जोन-15 रोटेरियन डॉ. सोमेश सिंह सहित रोटरी क्लब एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भूपेन्द्र सिंह एवं क्लब सचिव रोटेरियन रविन्द्र कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।25 वर्षों की यात्रा को किया याद
क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की स्थापना से लेकर अब तक की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद रोटेरियन डॉ. सतीश सिंह ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। रोटेरियन आलोक श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।भूपेन्द्र सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद
समारोह का मुख्य आकर्षण कॉलर परिवर्तन एवं अध्यक्ष पद की इंस्टॉलेशन सेरेमनी रही। रोटरी की परंपरा के अनुरूप अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोटेरियन भूपेन्द्र सिंह को सौंपी गई। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने तथा समाजसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह में क्लब के चार्टर सदस्यों, नगर की विशिष्ट विभूतियों एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने पिछले 25 वर्षों में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.