नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 05.08.2026 को वादिनी द्वारा सूचना दिया गया की उनकी पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को विपक्षी श्रवण कुमार पुत्र घिराऊ निवासी इमलिया थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर द्वारा शादी की झासा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-323/2026 धारा-137(2)/87 Bns पंजीकृत किया गया ।जिसमे दिनांक 05.08.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा चुका है।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.08.2026 को उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी मय हमराह हेड कास्टेबल ऋतुराज यादव द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र घिराऊ फुलवरिया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र घिराऊ निवासी ग्राम इमिलिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर, गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाया गया तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा -64(2)M/65(1) बीएनएस की वृद्धि कर न्यायालय भेजा गया ।
,