Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नगर मे प्रवेश करते ही कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर किया गया स्वागत

संवाददाता – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।श्रावण मास के शुभ अवसर पर थाना सादुल्लानगर क्षेत्र सहित आस पास के क्षेत्रो से हजारों की संख्या मे कांवड़िया 09/08/2026 को अयोध्या पहुंचकर माँ सरयू का पावन जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए कोलह्मपुर माता जी के मंदिर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर टिकरी जंगल मे सम्मय माता के स्थान पर रात्रि विश्राम किये उसके बाद 10/08/2026 को कांवड़िया भक्तो ने पैदल चलकर करौहा नाथ मंदिर पर पहुंचे वहां पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रात्रि विश्राम किये उसके बाद 11/08/2026 को भोर मे करौहा नाथ पर जलाभिषेक करके पैदल यात्रा करते हुए डीजे की धुन पर भारी संख्या मे महिलाएं,बच्चे,युवा नाचते गाते हुए शिव भक्ति मे सराबोर होकर सादुल्ला नगर मुख्य बाजार मे स्थिति श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर,अहिरौला शिव मंदिर,धुसवा बाजार,रामपुर अरना,रंकेश्वर नाथ रंकी सहित आस पास मे स्थिति शिव मंदिरो पर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया जिसमे कई । कांवड़ियों द्वारा 101लीटर,61 लीटर,51लीटर जल भरकर लाया गया शिव भक्तो द्वारा जगह जगह पर जलपान और भंडारे की व्यवस्था की गई तथा सादुल्ला नगर मुबारक मोड़ पर मानसिंह चौहान द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लानगर द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाया गया इस अवसर पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए सादुल्ला नगर के व्यापारीगण,ग्राम प्रधान गूमा फात्मा जोत रमेश गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्ता,तथा आस पास क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या मे उपस्थिति रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना सादुल्लानगर पुलिस बल जगह-जगह तैनात रही

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.