नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना हर्रैया बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना हर्रैय्या पुलिस उप निरीक्षक जय हिन्द यादव मय हमराह कास्टेबल रवि वर्मा द्वारा कैसरगंज चौराहे के पास से अभियुक्त मोहिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम चरनगहिया थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/26 धारा 70(2), 126(2),137(2), 351(3) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया